मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

पनकी थाने से सीज डंपर गायब, सुरक्षा पर सवाल

Admin Image
On: June 10, 2026 10:21 AM
Follow Us:

कानपुर: पनकी थाना परिसर से सीज किया गया एक डंपर रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक आरटीओ विभाग ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए डंपर को सीज कर पनकी थाने में खड़ा कराया था। लेकिन अगले ही दिन वाहन थाना परिसर से गायब मिला।


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और थाना परिसर व आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके बाद डंपर को बिधनू क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।


घटना के बाद थाने की सुरक्षा व्यवस्था और वाहन निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वाहन थाने से बाहर कैसे पहुंचा।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment