मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

कानपुर कमिश्नरेट में एसीपी स्तर पर बड़ा फेरबदल, पनकी, कल्याणपुर, नौबस्ता समेत कई सर्किलों में नई तैनाती

Admin Image
On: June 16, 2026 6:28 PM
Follow Us:

कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा कई सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


जारी आदेश के अनुसार एसीपी छावनी अमित चौरसिया को अब एसीपी पनकी बनाया गया है। वहीं एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह को एसीपी बिल्हौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसीपी बाबूपुरवा दिलीप कुमार सिंह को एसीपी कल्याणपुर नियुक्त किया गया है।


इसके अलावा एसीपी अनवरगंज अभिषेक कुमार राहुल को एसीपी नौबस्ता भेजा गया है, जबकि एसीपी यातायात मंजय सिंह को एसीपी अनवरगंज का कार्यभार सौंपा गया है।
नव नियुक्त अधिकारी प्रियंका बाजपेयी को एसीपी छावनी के साथ-साथ एसीपी अपराध एवं साइबर अपराध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


पुलिस कमिश्नरेट का मानना है कि अधिकारियों के इस फेरबदल से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ क्षेत्रीय पुलिसिंग में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment