लखनऊ/झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई झांसी और लखनऊ समेत विभिन्न स्थानों पर की गई।
जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम झांसी में पूर्व विधायक के पैतृक आवास, उनके रिश्तेदारों के घरों तथा लखनऊ स्थित एक अपार्टमेंट में पहुंची और जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम दस्तावेजों को खंगालकर वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े मामलों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है। मामले में ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।








