लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर से पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में कानपुर सहित विभिन्न जनपदों से पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि डॉ. रोहित मिश्रा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश में युवाओं को संगठन से जोड़ने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से करेगा।
इस अवसर पर अरविंद राज त्रिपाठी, अनिकेत पटेल, विक्रम सिंह राजावत, सावंत शुक्ला, गौरव सिंह, अर्पित भदौरिया, एडवोकेट विजय निषाद, कविंद्र बाजपेयी तथा मनीष पटेल, आदित्य पटेल सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।








