संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। नया रोमांटिक म्यूजिक ट्रैक “दिल मंग्या” का ऑडियो 31 जुलाई 2026 को सभी प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा, जबकि इसका बहुप्रतीक्षित म्यूजिक वीडियो 2 अगस्त 2026 को रिलीज होगा। भावपूर्ण बोल, मधुर संगीत और रोमांटिक कहानी से सजा यह गीत दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है।
इस गीत की खास बात यह है कि कानपुर के युवा गौरव प्रजापति, जो पेशे से कार रिपेयरिंग का गैराज संचालित करते हैं, ने म्यूजिक वीडियो में शानदार अभिनय किया है। इससे पहले भी गौरव एक म्यूजिक वीडियो में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं और अब “दिल मंग्या” के जरिए एक बार फिर दर्शकों के सामने नजर आएंगे। उनके साथ अभिनेत्री जयश्री मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
गीत के प्रोड्यूसर अर्पित द्विवेदी हैं, जबकि प्रोजेक्ट से दिग्विजय अहलावत जुड़े हुए हैं। गीत को DAUED ने अपनी आवाज दी है। अमन चतुर्वेदी ने संगीत और गीत के बोल तैयार किए हैं, जबकि अमन चतुर्वेदी और तनिष मिश्रा ने मिलकर इसका कंपोजिशन किया है। कोरस में अनुज पांडे और DAUED की आवाज सुनाई देगी।
मेकर्स का कहना है कि “दिल मंग्या” प्यार, भावनाओं और रिश्तों की खूबसूरती को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करता है। उन्होंने संगीत प्रेमियों से 31 जुलाई को ऑडियो रिलीज और 2 अगस्त को वीडियो रिलीज का इंतजार करने तथा गीत को अपना प्यार और समर्थन देने की अपील की है।






