---Advertisement---

 

अकबरपुर में पूर्व सांसद राजाराम पाल ने किया जनसंपर्क, चुनावी चर्चा के बीच जनता से मांगा समर्थन

Admin Image
On: August 13, 2026 4:20 AM
Follow Us:

रिपोर्ट – गौरव शुक्ला

कानपुर देहात। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर कस्बे में पूर्व सांसद राजाराम पाल ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया।

अकबरपुर कस्बे स्थित रिंकू टेलीकॉम एवं विजय मेडिकल स्टोर पर पूर्व सांसद राजाराम पाल ने स्थानीय नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों के साथ चुनावी चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।
पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।


इस जनसंपर्क अभियान में समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रिंकू शर्मा, शेखू खान, अमरपाल सिंह, बंटी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व सांसद राजाराम पाल ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आगामी चुनाव में सहयोग एवं समर्थन की अपील की।

Admin Photos

Reporter 1

Reporter 1 न्यूज़ चौपाल UP के साथ संवाददाता के रूप में जुड़े हुए हैं। वे उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और तथ्य आधारित समाचार पहुंचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment