---Advertisement---

 

कानपुर देहात में पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ का वार्षिकोत्सव, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Admin Image
On: August 7, 2026 11:14 AM
Follow Us:

रिपोर्ट – गौरव शुक्ला

कानपुर देहात। माती स्थित ईको पार्क ऑडिटोरियम हॉल में उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ का वार्षिकोत्सव एवं नवनिर्वाचित ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

माती स्थित ईको पार्क ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायती राज अधिकारी विकास पटेल और विशिष्ट अतिथि संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री रामेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे पदाधिकारियों का फूल-मालाओं और प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सफाई कर्मचारियों के अधिकारों, उनकी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। साथ ही कर्मचारियों के कल्याण और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के सभी ब्लॉकों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी कर्मचारियों से शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सफल बनाने की अपील की गई। समारोह के अंत में पूरा सभागार सफाई कर्मचारियों की एकता और संगठन के समर्थन में लगे नारों से गूंज उठा।

इस दौरान महेश गुप्ता जितेंद्र सिंह रामगोपाल यादव नरेंद्र सिंह उमेश यादव डॉक्टर आलोक यादव कुलदीप सिंह विष्णु आदि पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

Admin Photos

Reporter 1

Reporter 1 न्यूज़ चौपाल UP के साथ संवाददाता के रूप में जुड़े हुए हैं। वे उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और तथ्य आधारित समाचार पहुंचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment