रिपोर्ट – गौरव शुक्ला
कानपुर देहात। श्रावण मास के पावन अवसर पर कस्बा शिवली में आयोजक ओम प्रकाश मिश्रा की ओर से स्नेह मिलन एवं जनआशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौबेपुर ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, जहां क्षेत्र के युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
वहीं, विनय शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान युवाओं ने मुख्य अतिथि राजेश शुक्ला और विशिष्ट अतिथि विनय शुक्ला को भारी-भरकम माला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में शिवली कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही। मंच से मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने 2027 के चुनाव को लेकर क्षेत्रवासियों से आशीर्वाद और समर्थन की अपील की। इस दौरान मौजूद लोगों ने भी दोनों नेताओं को अपना समर्थन देने का भरोसा जताया।
समारोह में सत्तदेव दीक्षित, राजेश, अन्नू दीक्षित, रमाकान्त आचार्य, सुनील मिश्रा, नवल तिवारी, रवि शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, विष्णु दीक्षित और पंकज तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
कुल मिलाकर, श्रावण मास के धार्मिक माहौल के बीच आयोजित यह स्नेह मिलन समारोह राजनीतिक रूप से भी अहम नजर आया, जहां 2027 के चुनाव को लेकर जनसमर्थन जुटाने की कवायद दिखाई दी।








