समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को कानपुर देहात पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय रवींद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार का हालचाल जाना और स्थानीय समस्याओं की भी जानकारी ली।
मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है और सरकार रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने में नाकाम रही है।
अखिलेश यादव ने रसूलाबाद सीएचसी की खराब लिफ्ट का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं कागजों पर दिखाई देती हैं, लेकिन धरातल पर तस्वीर कुछ और है।
वहीं गौ-मूत्र की खरीद को लेकर भी अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।







