मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

अंबेडकरनगर में STF का एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी बदमाश आसिफ उर्फ विक्की ढेर

Admin Image
On: July 7, 2026 4:31 AM
Follow Us:

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने सोमवार सुबह अंबेडकरनगर जिले के थाना बेवाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश आसिफ उर्फ विक्की उर्फ असीम अली को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान आसिफ उर्फ विक्की छैमार पुत्र बाबू उर्फ मजहर, निवासी मकनपुर (धुरैया क्षेत्र), थाना बिल्हौर, कानपुर नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।


एसटीएफ ने मौके से एक 32 बोर की पिस्टल, 12 बोर की पौनिया, भारी मात्रा में कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।


पुलिस के मुताबिक आसिफ अपने गैंग के साथ घरों में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर डकैती करता था। विरोध करने पर वह हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने से भी नहीं चूकता था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में डकैती, हत्या और लूट समेत 21 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
आसिफ कई चर्चित वारदातों में वांछित था। इनमें वर्ष 2013 में सुल्तानपुर में हत्या के बाद डकैती, वर्ष 2014 में जौनपुर के शाहगंज में परिवार को बंधक बनाकर डकैती और दो महिलाओं की हत्या, वर्ष 2015 में कौशांबी में डकैती के दौरान दंपति की हत्या, मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में कई घरों में सिलसिलेवार डकैती तथा वर्ष 2021 में कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में तासीम हत्याकांड शामिल हैं।


एसटीएफ की इस कार्रवाई को प्रदेश में लंबे समय से फरार चल रहे खूंखार अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment