मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

बुलंदशहर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लूट का वांछित हिस्ट्रीशीटर तालिब घायल, साथी समेत गिरफ्तार

Admin Image
On: June 26, 2026 2:17 AM
Follow Us:

बुलंदशहर: बुलंदशहर जिले में थाना अरनिया पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। लूट के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।


मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से लूट के मामले में वांछित आरोपी तालिब घायल हो गया। वहीं उसके साथी जबरशेर को भी पुलिस ने मौके से दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटर से चोरी किया गया कॉपर तार, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, ताला और मोटर तोड़ने के औजार बरामद किए गए हैं।


घायल आरोपी की पहचान तालिब निवासी ग्राम शेरपुर बांगर, थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर और दूसरे आरोपी की पहचान जबरशेर निवासी शेरपुर बांगर के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी भैंस चोरी और मोटर से कॉपर तार चोरी जैसी कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। दोनों पर करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी अरनिया थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।


घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ अरनिया थाना क्षेत्र के क्यौली किनुआ अंडरपास के पास हुई।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment