---Advertisement---

 

ईशान किशन और तिलक वर्मा का धमाका, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर टी-20 सीरीज पर किया कब्जा

Admin Image
On: July 25, 2026 4:47 PM
Follow Us:

खेल। टी-20 विश्व कप 2026 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी पहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीत ली है। हरारे में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने मेजबान जिम्बाब्वे को 90 रन के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई।


भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 8 रन और वैभव सूर्यवंशी 20 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 44 गेंदों में 81 रन की विस्फोटक पारी खेली। दूसरी ओर तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़कर भारत को 219 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।


220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत भी लड़खड़ाती रही। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। ब्रायन बेनेट ने 32 रन बनाए, लेकिन उन्हें यश ठाकुर ने आउट कर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल किया। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए और जिम्बाब्वे की टीम को 129 रन पर समेट दिया।
गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं प्रिंस यादव और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। भारत की सधी हुई बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर टीम ने 90 रन की बड़ी जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment