---Advertisement---

 

कानपुर: छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप में सिपाही हिरासत में, वीडियो आया सामने

Admin Image
On: August 1, 2026 1:30 PM
Follow Us:

कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास-3 में तैनात एक सिपाही पर छात्रा से कथित छेड़छाड़ और लगातार पीछा करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता के परिजनों के अनुसार, आरोपी सिपाही सुरेंद्र पिछले कई दिनों से छात्रा का लगातार पीछा कर रहा था। आरोप है कि उसने रास्ते में छात्रा का हाथ भी पकड़ लिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा के पिता ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह नित्येश्वर धाम मंदिर के पास से मौके से भाग निकला।


घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment