---Advertisement---

 

शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंचे युवक को बांधकर पीटा, घटना का वीडियो वायरल

Admin Image
On: August 13, 2026 3:35 AM
Follow Us:

रिपोर्ट – गौरव शुक्ला

कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां डेरा गांव में एक युवक को शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचना भारी पड़ गया। ग्रामीणों और महिला के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।

बताया जा रहा है कि महिला की करीब छह साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। पिछले करीब दो महीने से उसकी गांव के ही एक युवक से नजदीकियां बढ़ गई थीं। शुक्रवार को युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था।

जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और खेत में मौजूद महिला के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद युवक और महिला घर के अंदर मिले।

आरोप है कि इसके बाद दोनों के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई। युवक को रस्सी से बांधकर प्रताड़ित करने का भी आरोप है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

सूचना पर पुलिस युवक को थाने ले गई और शांति भंग की कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया। डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस को युवक के घर में घुसने की सूचना मिली थी। वहीं, मारपीट वाले वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Admin Photos

Reporter 1

Reporter 1 न्यूज़ चौपाल UP के साथ संवाददाता के रूप में जुड़े हुए हैं। वे उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और तथ्य आधारित समाचार पहुंचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment