कानपुर देहात। लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बार फिर जिले के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
आदेश के अनुसार 03 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसमें परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं।
प्रशासन ने बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि विद्यार्थियों को खराब मौसम में विद्यालय आने-जाने में किसी तरह की परेशानी या जोखिम का सामना न करना पड़े।
BSA की ओर से जिले के सभी संबंधित विद्यालयों को जारी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।







