मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

कानपुर नगर में प्रशासनिक फेरबदल, 7 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारी

Admin Image
On: July 21, 2026 10:43 AM
Follow Us:

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद में नवागत डिप्टी कलेक्टरों और उप-जिलाधिकारियों के बीच कार्यों का पुनर्वितरण करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश शासन स्तर पर हुए स्थानांतरण और नवागत अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


जारी आदेश के अनुसार शासन द्वारा स्थानांतरित किए गए डिप्टी कलेक्टरों/उप-जिलाधिकारियों के कार्यमुक्त होने के बाद रिक्त हुए पदों पर नवागत अधिकारियों की तैनाती की गई है।


नई तैनाती इस प्रकार की गई है—


श्रीमती शिखा शुक्ला को अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) बनाया गया है।
श्रीमती ज्योति शर्मा को अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) का दायित्व सौंपा गया है।
श्री मनीष कुमार यादव को अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम) नियुक्त किया गया है।
श्री राकेश कुमार पाठक को अपर नगर मजिस्ट्रेट (सप्तम) बनाया गया है।
श्रीमती श्रद्धा सिंह को अपर उप-जिलाधिकारी सदर, कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री सत्यपाल प्रजापति, जो अब तक डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार नरवल थे, उन्हें उप-जिलाधिकारी (नरवल) नियुक्त किया गया है।
श्री संजीव कुमार दीक्षित, जो अपर उप-जिलाधिकारी सदर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें उप-जिलाधिकारी (न्यायिक), नरवल बनाया गया है।


जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। आदेश की प्रतिलिपि मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, सभी अपर जिलाधिकारियों, उप-जिलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment