मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

शहर की बिटिया ने लहराया परचम, एसडीएम के पद पर हुआ चयन

Admin Image
On: June 23, 2026 5:30 AM
Follow Us:

कानपुर। कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से कानपुर की बेटी सोनाली सिंह ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बीपीएससी परीक्षा में चयन प्राप्त किया है। उनका चयन एसडीएम (उप जिलाधिकारी) पद पर हुआ है। रिजल्ट घोषित होते ही परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
कानपुर के काकादेव स्थित एम ब्लॉक निवासी सोनाली सिंह, पीडब्ल्यूडी विभाग में चीफ इंजीनियर रहे अभिनेष कुमार की पुत्री हैं। सोनाली की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है।


सोनाली सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। उन्होंने विशेष रूप से अपनी मां अलका सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी मां ने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया और तैयारी के दौरान उनका मनोबल बढ़ाया। अलका सिंह पीएचडी हैं और उन्होंने घर पर रहकर अपनी बेटी की पढ़ाई एवं तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


सोनाली ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सोशल मीडिया ने भी उनकी काफी मदद की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सही और सकारात्मक उपयोग छात्रों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। उनका मानना है कि विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर होने के बजाय उसका उपयोग ज्ञान और जानकारी प्राप्त करने के लिए करना चाहिए।
सोनाली की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा कानपुर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी सफलता अन्य युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment