मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

कासगंज में बारातियों से भरी बस खेत में पलटी, 9 घायल; 5 की हालत गंभीर, अलीगढ़ रेफर

Admin Image
On: July 8, 2026 3:11 AM
Follow Us:

कासगंज। कासगंज जनपद के ढोलना कोतवाली क्षेत्र में बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के पहासू कस्बे से बारात ढोलना क्षेत्र के बिलराम कस्बे आई थी। शादी समारोह के बाद बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान तैयबपुर कमालपुर के सामने तालिमपुर सराय मार्ग पर बस अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।


हादसे में कुल 9 बाराती घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को जिला अस्पताल कासगंज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने 5 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं 4 अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल कासगंज में जारी है।


घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक-परिचालक की तलाश में जुटी है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment