रिपोर्ट – गौरव शुक्ला
कानपुर देहात। शिवली स्थित राघव गोवर्धन गौशाला को लेकर की गई शिकायतों के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
एसडीएम, तहसीलदार और मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित जानकारी जुटाई।
वहीं, गौशाला संचालक राघव शुक्ला ने लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि गौवंश की निगरानी के लिए गौशाला में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और लगातार निगरानी की जाती है।
गौशाला संचालक ने शिकायत को द्वेषभावना से किया गया षड्यंत्र बताते हुए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि गौशाला भारत सरकार से पंजीकृत है और गौसेवा ही उनका संकल्प है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गौशाला संचालक को तारबंदी कराने के निर्देश दिए, ताकि गौवंश की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके।








