मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, आधी रात सड़कों पर उतरे डीसीपी पश्चिम

Admin Image
On: June 16, 2026 7:01 AM
Follow Us:

कानपुर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने एसीपी कल्याणपुर के साथ देर रात क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।


अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अराजक तत्वों, असामाजिक गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ाने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
डीसीपी पश्चिम ने रात 12 बजे के बाद नियमों के विपरीत संचालित होने वाली दुकानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान तेज करने तथा चोरी की वारदातों के शीघ्र खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया गया।


इसके अलावा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच कर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि शहर का माहौल खराब करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment