मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

नवंबर तक शुरू होगा सचौली घाट सेतु पर आवागमन, डीएम ने निर्माण कार्य का लिया जायजा

Admin Image
On: June 20, 2026 10:54 AM
Follow Us:

कानपुर नगर। भीतरगांव विकासखंड के सचौली घाट के निकट पांडु नदी पर लगभग 15.28 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन क्षमता वाले नए सेतु और सुरक्षात्मक कार्यों का निर्माण कराया जा रहा है। यह परियोजना डिफेंस कॉरिडोर, घाटमपुर क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुराने पुल के असुरक्षित होने के कारण वैकल्पिक मार्ग से यातायात संचालित किया जा रहा है, लेकिन उसमें भी कई व्यावहारिक चुनौतियां हैं।


डीएम ने पुलिस विभाग को वैकल्पिक मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं ताकि परियोजना को जल्द पूरा कर जनता को राहत दी जा सके।


परियोजना पूर्ण होने के बाद डिफेंस कॉरिडोर, घाटमपुर और नरवल क्षेत्र के बीच आवागमन आसान होगा, जिससे औद्योगिक निवेश, व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment