---Advertisement---

 

रक्षाबंधन पर अकबरपुर समेत कई इलाकों में बिजली गुल, पानी को तरसे लोग; एसडीओ ने नहीं उठाया फोन

Admin Image
On: August 28, 2026 1:01 PM
Follow Us:

कानपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को दयानंद विहार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अकबरपुर और आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे से बिजली नहीं आई, जिसके चलते पूरे दिन लोग बिजली और पानी के संकट से जूझते रहे।


बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में लगे पानी के मोटर नहीं चल सके और कई परिवारों के सामने पानी की समस्या खड़ी हो गई। रक्षाबंधन के त्योहार पर बिजली-पानी की किल्लत को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।


लोगों का कहना है कि अकबरपुर के अलावा आसपास के कई क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। समस्या को लेकर जब बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो एसडीओ का फोन नहीं उठ सका, जिससे लोगों को यह तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी कि बिजली आपूर्ति क्यों बंद है और इसे कब तक बहाल किया जाएगा।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली कटौती की स्थिति में विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को सही और समय पर जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ रही है।


त्योहार के दिन लंबे समय तक बिजली गुल रहने से स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति खासा आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के साथ ही विभाग के जिम्मेदार अधिकारी स्पष्ट करें कि इतने लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की वजह क्या है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment