---Advertisement---

 

रनिया नगर में अभाविप की नई इकाई गठित, आकाश शर्मा अध्यक्ष और अंश सेंगर बने मंत्री

Admin Image
On: October 4, 2026 12:41 PM
Follow Us:

कानपुर देहात। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कानपुर देहात जिले की रनिया नगर इकाई का गठन संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख एवं चुनाव अधिकारी अनिल द्विवेदी की मौजूदगी में नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की गई।


अनिल द्विवेदी ने आकाश शर्मा को नगर अध्यक्ष और अंश सेंगर को नगर मंत्री घोषित किया। इसके बाद नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष आकाश शर्मा ने नवीन नगर इकाई की घोषणा की। शिवम, जितेंद्र और हर्षित को नगर उपाध्यक्ष, नंदकिशोर को नगर सहमंत्री, साहिल को नगर एसएफडी संयोजक तथा रोहित कश्यप और प्रियांशु को खेलो भारत संयोजक का दायित्व सौंपा गया। नगर कार्यकारिणी में अंकुश, अरुण, मनीष और मयंक सहित अन्य कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया।


जिला प्रमुख अनिल द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का बोध कराने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि रनिया नगर की नवीन इकाई संगठन की गतिविधियों को नई गति देगी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थी हितों के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।


जिला संगठन मंत्री संकल्प कुशवाहा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हितों और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करती है। रनिया नगर इकाई के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से विद्यार्थी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन के विचारों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम का संचालन अकबरपुर तहसील संयोजक अभिराज सेंगर ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment