---Advertisement---

 

बॉलीवुड का चौथा ‘देवदास’… लेकिन इस बार कहानी में होगा बड़ा ट्विस्ट!

Admin Image
On: September 4, 2026 10:36 AM
Follow Us:

मुंबई। बॉलीवुड में ‘देवदास’ की कहानी कोई नई नहीं है, लेकिन हर दौर में इस मशहूर किरदार को पर्दे पर एक नए अंदाज और नए नजरिए के साथ पेश किया गया है। अब करीब दो दशक बाद एक बार फिर ‘देवदास’ की कहानी बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। हालांकि इस बार नाम और कहानी दोनों में एक अलग रंग देखने को मिलेगा।


साल 1936 में K. L. Saigal, इसके बाद 1955 में Tragedy King Dilip Kumar और फिर 2002 में King Khan Shah Rukh Khan ने देवदास के किरदार को पर्दे पर जीवंत किया। तीनों फिल्मों में प्रेम, जुदाई, दर्द और देवदास की जिंदगी का त्रासद अंत कहानी का अहम हिस्सा रहा। आखिरकार हर बार देवदास की कहानी उसकी मौत के साथ खत्म हुई।


लेकिन अब वर्ष 2026 में ‘देवसाद’ के रूप में देवदास की कहानी एक नए नाम और नए अंदाज के साथ दर्शकों के सामने आने वाली है। फिल्ममेकर Rakesh Rai इस कहानी को एक अलग नजरिए से पेश करने जा रहे हैं। फिल्म को शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के मशहूर उपन्यास ‘देवदास’ से प्रेरित बताया जा रहा है।


हालांकि इस बार कहानी सिर्फ प्यार, जुदाई और दर्द तक सीमित नहीं रहने वाली है। फिल्म की कहानी में सामाजिक पहलू को भी प्रमुखता दी गई है।
फिल्ममेकर और लेखक राकेश राय के मुताबिक, रात की अंधेरी गलियों में भटकते हुए देवदास की मुलाकात समाज के निचले तबके के लोगों से होती है। उनके जीवन, संघर्ष और परेशानियों को करीब से देखने के बाद देवदास के सामने खुद की जिंदगी, अपने प्यार और अपने फैसलों को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं।


यहीं से कहानी एक नया मोड़ लेती है और देवदास की जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव शुरू होता है।
राकेश राय का दावा है कि फिल्म में आने वाले Twists and Turns दर्शकों को चौंकाने वाले होंगे। कहानी में ऐसे कई मोड़ देखने को मिलेंगे, जो अब तक पर्दे पर दिखाई गई देवदास की कहानियों से इसे अलग बनाएंगे। हालांकि देवदास की जिंदगी में आखिर क्या बदलाव आता है और कहानी किस मुकाम तक पहुंचती है, इसका खुलासा फिल्म देखने के बाद ही होगा।
यानी इस बार कहानी सिर्फ ‘देवदास के दर्द’ की नहीं, बल्कि ‘देवदास के बदलाव’ की होगी।


Sil Creative Production के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन, स्क्रीनप्ले और डायलॉग राकेश राय ने लिखा है। फिल्म में राकेश राय, हेमलता, श्रेया, नरेश घोंसाई, अभिषेक और मणिशंकर जैसे कलाकार नजर आएंगे।
बॉलीवुड के पर्दे पर देवदास की यात्रा भी अपने आप में खास रही है—


1936 का देवदास…
1955 का देवदास…
2002 का देवदास…
और अब 2026 में ‘देवसाद’!


लेकिन इस बार सबसे बड़ा सवाल यही है—


क्या इस बार देवदास का अंत भी वही होगा… या ‘देवसाद’ की कहानी उस अंत को बदल देगी, जिसे दर्शक दशकों से देखते आए हैं?
यही सवाल इस नई फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘देवसाद’ की कहानी पुराने देवदास से कितनी अलग होती है और क्या इस बार देवदास अपनी किस्मत बदल पाने में कामयाब होता है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment