मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

फिरोजाबाद में 70 लाख रुपये का गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

Admin Image
On: June 8, 2026 1:03 PM
Follow Us:

फिरोजाबाद। एएनटीएफ आगरा और थाना रसूलपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 लाख रुपये कीमत का 102 किलो 66 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।


पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से ट्रक के माध्यम से गांजे की बड़ी खेप फिरोजाबाद लाई जा रही है। सूचना के आधार पर आसफाबाद चौराहे के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान ट्रक से गांजा उतारकर कार में रखा जा रहा था, तभी पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ, विजय कुमार, सुभाष सिंह, चंदन सिंह और चिरंजीव उर्फ टूटू के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उड़ीसा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 102 किलो 66 ग्राम गांजा, एक ट्रक, पांच मोबाइल फोन, पहचान पत्र और नकदी बरामद की है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment