मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

अमरोहा में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी के घर चला बुलडोजर

Admin Image
On: June 8, 2026 5:27 PM
Follow Us:

अमरोहा, 08 जून। अमरोहा जनपद में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी फरमान के मकान पर बुलडोजर चलवा दिया। थाना रहरा क्षेत्र के मदारीपुर गांव में हुई इस घटना के बाद प्रशासन ने महज 4 घंटे के भीतर आरोपी के घर को ध्वस्त कर सख्त संदेश देने का प्रयास किया।


बताया जा रहा है कि आरोपी फरमान अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बुलडोजर कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment