कानपुर की बिठूर विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बिठूर से बीजेपी विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर बड़ा आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं को बरगलाने का काम कर रहे हैं
दरअसल, सपा नेता और पूर्व विधायक मुनींद्र यादव ने हाल ही में बिठूर विधानसभा से विधायक अभिजीत सिंह सांगा पर स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी, अवैध खनन और आगामी चुनावों को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे।
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े 9 वर्षों के विकास कार्यों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष उन्हें जनता के बीच बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन क्षेत्र की जनता जानती है कि किसके कार्यकाल में क्या काम हुए हैं।
विधायक ने आरोप लगाया कि वर्ष 2013 में मुनींद्र शुक्ला के भतीजे खनन करते हुए पकड़े गए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही टिकट की राजनीति के चलते इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। विधायक का दावा है कि जनता के बीच जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सकता है।








