मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

डीएम का अहिरवां स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण, फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिलने पर वेतन काटने के निर्देश

Admin Image
On: June 20, 2026 10:50 AM
Follow Us:

कानपुर नगर।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरवां का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवा उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में संचालित विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।


निरीक्षण के समय चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजभान सिंह यादव मौजूद रहे। उन्होंने जिलाधिकारी को केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण व्यवस्था, पैथोलॉजी जांच और टीकाकरण कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ. यादव ने बताया कि केंद्र पर आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं तथा पैथोलॉजी सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।
निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट योगेश सिंह अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित फार्मासिस्ट का एक दिन का वेतन काटने और उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।


वहीं, तीन एएनएम भी केंद्र पर मौजूद नहीं मिलीं। जानकारी करने पर बताया गया कि वे क्षेत्र में टीकाकरण अभियान के तहत फील्ड में कार्य कर रही हैं। जिलाधिकारी ने मोबाइल फोन के माध्यम से उनसे सीधे बातचीत कर उनकी लोकेशन और फील्ड गतिविधियों की पुष्टि की।
डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने आए मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने दवा उपलब्धता, जांच सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। मरीजों ने स्वास्थ्य केंद्र पर मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।


निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए और किसी भी मरीज को इलाज या जांच के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन तथा गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment