मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

टंकी तैयार, ट्रायल भी पूरा, जलापूर्ति शुरू न होने पर जिलाधिकारी ने लगाई फटकार

Admin Image
On: June 11, 2026 1:52 AM
Follow Us:

कानपुर नगर में जल जीवन मिशन के तहत बौढ़नपुर-चौधरीपुर में निर्मित ओवरहेड पानी की टंकी का जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि करीब 3 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से बनी परियोजना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सोलर प्लांट, जेनरेटर और जलापूर्ति का ट्रायल भी सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीणों को अब तक नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की गई।


इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था वीटीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज द्विवेदी को फोन पर कड़ी फटकार लगाई और तत्काल जलापूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्माण और ट्रायल पूरा होने के बाद भी योजना का लाभ जनता तक न पहुंचना गंभीर लापरवाही है।
यह परियोजना तीन गांवों की 3,466 आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई है। योजना के तहत 663 घरों तक नल से जल पहुंचाने के लिए लगभग 9,782 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई है।


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को तुरंत संचालित कर ग्रामीणों को जल जीवन मिशन का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment