---Advertisement---

 

कानपुर के नौबस्ता थाने में पुलिस कस्टडी में युवक ने पिया टॉयलेट क्लीनर

Admin Image
On: August 19, 2026 5:55 AM
Follow Us:

कानपुर। नौबस्ता थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस कस्टडी में आए एक युवक ने टॉयलेट जाने की बात कहकर वहां रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।


बताया जा रहा है कि महाराजपुर निवासी आशीष को एक महिला की शिकायत के बाद देर रात थाने लाया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि आशीष उसे फोन कर परेशान करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।


इसी दौरान आशीष ने पुलिसकर्मियों से टॉयलेट जाने की बात कही। टॉयलेट के अंदर पहुंचने के बाद उसने वहां रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। कुछ देर बाद इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।


घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक ने किस वजह से यह कदम उठाया, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस कस्टडी के दौरान टॉयलेट में टॉयलेट क्लीनर रखे होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment