कानपुर । कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया। कार्यक्रम स्थल पर बीजेपी के बागी पार्षद पवन गुप्ता के पहुंचने और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के बाद विवाद की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि ज्ञापन दिए जाने की जानकारी मिलने पर मेयर प्रमिला पांडेय नाराज हो गईं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित से सवाल किया कि पार्षद को अंदर प्रवेश कैसे मिला।
यह पूरा घटनाक्रम CSAU कैंपस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामने आया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मेयर ने नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए।
घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हालांकि, इस पूरे मामले पर संबंधित पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।








