---Advertisement---

 

नानामऊ से बांगरमऊ तक निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

Admin Image
On: August 20, 2026 3:40 AM
Follow Us:

उन्नाव/कानपुर नगर। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को लेकर 23 अगस्त 2026, रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा सुबह 9 बजे नानामऊ गंगा पुल से शुरू होकर श्रेया मेडिकल स्टोर, कटरा बांगरमऊ तक जाएगी।


आयोजकों की ओर से क्षेत्र के युवाओं, सम्मानित साथियों और सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश देना है।
जिला पंचायत सदस्य, बिल्हौर कानपुर नगर एवं 162 विधानसभा बांगरमऊ, उन्नाव से जुड़े कुँवर योगेन्द्र प्रताप सिंह चौहान (गगन ठाकुर) ने क्षेत्रवासियों से तिरंगा यात्रा में सहभागिता की अपील की है।


यात्रा के दौरान “एक तिरंगा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने सभी से राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment