बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने आज कल्याणपुर ब्लाक के अंतर्गत दो सड़को का शिलान्यास किया जिसमें एक सड़क गोपालपुर से टिकुरी जिसकी लंबाई करीब एक किमी होगी जो करीब एक करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगी इसके साथ ही गोपालपुर गांव से पतरसा तक करीब ढाई किमी बनने वाली सड़क जिसकी लागत करीब डेढ़ करोड़ होगी का शिलान्यास किया l

इसके बाद विधायक सांगा ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी अभिजीत सिंह सांगा ने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी लोग क्षेत्र हित में कोई भी समस्या बताए मै पूरा प्रयास करूंगा कि उसका निराकरण करूं l

विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुशल नेतृत्व की वजह से उत्तर प्रदेश की पहचान काशी में बाबा विश्वनाथ कारीडोर से होती है आपके प्रदेश की पहचान अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के नाम से होती है आप लोग याद कीजिए इसके विपरीत सपा सरकार में प्रदेश दंगों और अपराध के कारण जाना जाता था लेकिन आज प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है l

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भूपेंद्र सिंह,तिलक चौहान ,आशु मिश्रा,गणेश तिवारी,कैलाश पाल, रावेंद्र कुरील,चंद्रपाल वर्मा,आलोक पाल,शिव सिंह यादव,अजय सिंह,नवरत्न सिंह,सोनी गौतम आदि लोग उपस्थित रहे l








