---Advertisement---

 

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, पश्चिम जोन के 14 उपनिरीक्षकों के तबादले

Admin Image
On: July 30, 2026 1:04 AM
Follow Us:

कानपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम, कानपुर नगर द्वारा बुधवार को पश्चिम जोन में तैनात 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया गया। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार कई चौकी प्रभारियों और थानों में तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र वर्मा को थाना कल्याणपुर से स्थानांतरित कर नवशीलधाम चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को थाना बिठूर से गुरदेव चौकी प्रभारी (थाना रावतपुर) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक अमित मलिक को थाना कल्याणपुर से आईआईटी चौकी प्रभारी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक सचिन सिरोही को साइबर सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त पश्चिम से हटाकर मंधना चौकी प्रभारी (थाना बिठूर) नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक अंकुर चौधरी को नवशीलधाम चौकी से इंडस्ट्रियल एरिया चौकी प्रभारी (थाना पनकी) बनाया गया है। जबकि उपनिरीक्षक सौरभ प्रताप सिंह को मंधना चौकी से पनकी मंदिर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसके अलावा उपनिरीक्षक उमित कुमार मिश्रा को थाना बिठूर से रैकेपुर चौकी प्रभारी (थाना सचेंडी) बनाया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार को चौबेपुर थाने से विषधन चौकी प्रभारी (थाना काकवन) नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक पवन मिश्रा को गुलरदेव चौकी से हटाकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कल्याणपुर बनाया गया है।


इसी क्रम में उपनिरीक्षक सत्यम चौहान को थाना रावतपुर से मसवानपुर बीट प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक शैलेन्द्र गिरी को विषधन चौकी से थाना चौबेपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक दिवाकर पाण्डेय को पनकी मंदिर चौकी से थाना रावतपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक शुभम पाण्डेय को थाना चौबेपुर से साइबर सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त पश्चिम में तैनाती दी गई है।


आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि उपनिरीक्षक शेर सिंह, जिनका पूर्व में थाना चौबेपुर से थाना शिवराजपुर स्थानांतरण किया गया था, उन्हें शिवराजपुर से कार्यमुक्त कर पुनः वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना चौबेपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।


पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आब्दी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराते हुए अनुपालन आख्या कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment