मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

कानपुर देहात में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन, मंत्री संजय निषाद ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Admin Image
On: June 19, 2026 11:20 AM
Follow Us:

कानपुर देहात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कानपुर देहात के ईको पार्क में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का गुरुवार को समापन हो गया। समापन समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास कार्यों की सराहना की, वहीं विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा।

कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है।

राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा किए जा रहे पोस्टर वार पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. निषाद ने कहा कि धार्मिक और राजनीतिक व्यवस्थाएं अलग-अलग हैं। यदि किसी मामले में शिकायत होती है तो कानून के तहत जांच और कार्रवाई की जाती है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई की भी सराहना की।

वहीं समाजवादी पार्टी के सांसदों के संपर्क में होने के अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हिंदुत्ववादी विचारधारा से जुड़े कई लोग उनके संपर्क में हैं और वे उनके साथ आना चाहते हैं।कार्यक्रम के समापन पर किसानों ने प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर उत्साह व्यक्त किया।

न्यूज चौपाल / विवेक त्रिवेदी

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment