हरदोई में एसडीए पर जानलेवा हमला, मचा हड़कंप

हरदोई संवाददाता 08 जून। हरदोई में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। शाहाबाद तहसील के उपजिलाधिकारी सुशील मिश्रा पर दबंगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।


बताया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य लालाराम के पुत्र उदयवीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एसडीएम पर हमला किया। हमले में एसडीएम सुशील मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके सिर में चोट लगने के कारण छह टांके लगाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, एसडीएम सुशील मिश्रा अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण करने गए थे, तभी उन पर हमला हुआ।
प्रशासनिक अधिकारी पर हुए इस हमले के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment