---Advertisement---

 

कानपुर: प्रेम विवाह के चार माह बाद पति-पत्नी की संदिग्ध मौत

Admin Image
On: August 13, 2026 4:21 AM
Follow Us:

कानपुर।

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में किराए के मकान के एक कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति का शव फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी का शव कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक दंपती ने करीब चार माह पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों परिवारों से अलग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों करीब पांच दिन पहले ही बर्रा-7 इलाके में किराए के मकान में रहने आए थे।

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी, फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के परिजनों ने लड़के के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment