कानपुर। सीसामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत संगीत टॉकीज के सामने स्थित एक कुर्सी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और धुएं का गुबार व ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है।








