---Advertisement---

 

बारिश में कच्ची छत गिरी, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

Admin Image
On: September 3, 2026 5:28 AM
Follow Us:

कानपुर देहात। मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।


बताया गया कि जरसेन गांव निवासी मुकेश कुमार बुधवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। लगातार बारिश के कारण कच्ची छत कमजोर हो गई थी। देर रात अचानक छत भरभराकर नीचे आ गिरी और मुकेश कुमार अपने दोनों बच्चों के साथ मलबे में दब गए।


छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। हादसे में 7 वर्षीय पलक और 3 वर्षीय लविश की मौत हो गई, जबकि मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अधिकारियों ने घटनास्थल का लिया जायजा


हादसे की सूचना मिलते ही मूसानगर थाना प्रभारी अमित वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा एसडीएम और सीओ भोगनीपुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए पीड़ित परिवार को आवश्यक प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की।
दो मासूम बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं लगातार बारिश के बीच हुई इस घटना ने कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment