मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

पनकी मंदिर में शरबत वितरण कार्यक्रम

Admin Image
On: June 14, 2026 9:42 AM
Follow Us:

कानपुर। भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पनकी मंदिर क्षेत्र में स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राहगीरों और श्रद्धालुओं को शरबत पिलाकर गर्मी से बचाव का संदेश दिया गया।


इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे कल्याणपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सतीश निगम ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण लोगों को धूप में निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शरबत वितरण जैसे सामाजिक कार्य लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी को भी दूर करने में मददगार साबित होते हैं।


उन्होंने शरबत वितरण कर रहे क्षेत्रवासियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जनहित के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता का माध्यम बनते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिनव श्रीवास्तव, अनिकेत निगम एवं नयन सोनकर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment