मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

स्कूलों में बाहरी लोगों की मनमानी पर लगेगी लगाम, कानपुर देहात BSA ने जारी किया नया आदेश

Admin Image
On: July 16, 2026 9:46 AM
Follow Us:

रिपोर्ट – गौरव शुक्ला

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में अब कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर सकेगा। बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी सरकारी विद्यालयों को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय की ओर से जारी आदेश में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में बाहरी लोगों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई गई है। आदेश के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना विद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति स्कूल में प्रवेश करने या विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनावश्यक हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, विद्यालयों में इस संबंध में सूचना भी प्रदर्शित कराई जाएगी, ताकि सभी लोगों को नियमों की जानकारी रहे।


बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाध्यापकों को भी स्कूल परिसर में व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अनधिकृत गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है।


विभाग का मानना है कि स्कूलों में अनावश्यक आवाजाही पर नियंत्रण से बच्चों की सुरक्षा मजबूत होगी और शिक्षक भी बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के शिक्षण कार्य पर बेहतर तरीके से ध्यान दे सकेंगे। आदेश का पालन न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment