---Advertisement---

 

अशोक लीलैंड सर्विस सेंटर निर्माण में करंट से मजदूर की मौत, परिजनों का हंगामा

Admin Image
On: August 6, 2026 5:05 PM
Follow Us:

रिपोर्ट – गौरव शुक्ला

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के मयूर चौराहे के पास स्थित निर्माणाधीन अशोक लीलैंड सर्विस सेंटर में गुरुवार को करंट लगने से एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान लोहे के शेड की वेल्डिंग के समय करंट दौड़ने से करीब 42 वर्षीय सूरज, जो इलेक्ट्रिक का काम करने के लिए मौके पर आया था, उसकी करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने ठेकेदार और सर्विस सेंटर के कर्मचारियों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सर्विस सेंटर के मुख्य गेट पर रखकर कई घंटों तक हंगामा किया।
मृतक के बाबा श्रीराम ने बताया कि सूरज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि सूरज के भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जिससे अब उसके पिता अकेले रह गए हैं। वहीं सूरज अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनके पालन-पोषण का अब कोई सहारा नहीं बचा है। परिजनों ने प्रशासन से परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
सूचना मिलते ही रनिया थाना पुलिस सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक परिजन मौके पर हंगामा कर रहे थे और उचित मुआवजा व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे।

Admin Photos

Reporter 1

Reporter 1 न्यूज़ चौपाल UP के साथ संवाददाता के रूप में जुड़े हुए हैं। वे उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और तथ्य आधारित समाचार पहुंचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment