---Advertisement---

 

खानचंदपुर में कल होगा शिव परिवार स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह, मंत्री प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने दी जानकारी

Admin Image
On: August 20, 2026 9:49 AM
Follow Us:

रिपोर्ट- गौरव शुक्ला

कानपुर देहात। भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर, खानचंदपुर में कल शिव परिवार स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद एवं मठ के मठाधीश अनिल शुक्ला वारसी ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भगवान श्री परशुराम मंदिर परिषद में शिव परिवार की स्थापना का यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न कराया जाएगा।
मंत्री प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने कहा कि वर्तमान में भगवान भोलेनाथ को प्रिय श्रावण मास चल रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का विशेष महत्व है। इस पावन अवसर पर शिव परिवार की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र रहेगा।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Admin Photos

Reporter 1

Reporter 1 न्यूज़ चौपाल UP के साथ संवाददाता के रूप में जुड़े हुए हैं। वे उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और तथ्य आधारित समाचार पहुंचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment