मौसम क्रिकेट धर्म एवं संस्कृति क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 

ग्राम चौपाल में सुनीं समस्याएं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिए निर्देश

Admin Image
On: June 5, 2026 11:32 AM
Follow Us:

कानपुर नगर, 04 जून । उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग एवं जनपद प्रभारी योगेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास खंड बिधनू की ग्राम पंचायत नगवां में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय नगवां में स्थापित स्पेस लैब का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों में विकसित हो रही वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार के प्रति रुचि की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा और विज्ञान आधारित गतिविधियां बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गीता देवी पत्नी सुजीत तथा शिवानी पत्नी सुधीर की गोदभराई कराई गई। वहीं नैन्सी विश्वकर्मा और राधिका का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर बालिका सुहानी का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को घरौनी, आयुष्मान कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड, मिनी किट तथा अन्य योजनाओं से संबंधित लाभ एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने ने ग्राम प्रधान नगवां आशीष वाजपेयी को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) उपेंद्र पासवान,ग्राम प्रधान आशीष वाजपेयी, सीडीओ अभिनव जे जैन, डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी, सीएमओ हरिदत्त नेमी, एसडीएम नर्वल विवेक कुमार मिश्रा, पीडी डीआरडीए आलोक सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार, डीपीओ प्रीति सिन्हा, डीएसओ राकेश कुमार, पवन मिश्रा , लक्ष्मी शंकर बाजपेई , श्रवण कुशवाहा ,उपेंद्र , तेजप्रताप सिंह, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसी के साथ उन्होंने ने ग्राम पंचायत नगवां में 17.46 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुद्देश्यीय पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने नव निर्मित पंचायत भवन परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अशोक के पौधे का रोपण भी किया। नव निर्मित भवन में 7 कक्ष, एक सभागार तथा महिला एवं पुरुषों के लिए दो-दो शौचालयों की व्यवस्था की गई है। पंचायत भवन के माध्यम से ग्रामीणों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आवेदन, खतौनी नकल, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment