कानपुर में एक 31 वर्षीय युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कर्नलगंज थाना क्षेत्र के रहमानी मार्केट निवासी गयासुद्दीन के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गयासुद्दीन घर से पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था। सुबह होटल कर्मचारियों ने कमरे में संदिग्ध स्थिति देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना किदवई नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर स्थित अमन पैराडाइज होटल की बताई जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है तथा परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
न्यूज चौपाल UP
हर खबर, सच्ची खबर







