---Advertisement---

 

ग्राम प्रधान पर सरकारी धन गबन का आरोप, ग्रामीण ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

Admin Image
On: July 29, 2026 2:16 AM
Follow Us:

रिपोर्ट | विवेक त्रिवेदी

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनी रामपुर में ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। गांव के एक निवासी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


शिकायतकर्ता आदित्य सिंह ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान और उनके पति द्वारा पंचायत के विकास कार्यों के लिए प्राप्त सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकारी धन को पंचायत के अधिकृत खाते के बजाय निजी बैंक खातों में स्थानांतरित कर उसका गबन किया गया है।


आदित्य सिंह के अनुसार, इस मामले में पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायत मिलने के बाद अब यह देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।
नोट: यह शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment