---Advertisement---

 

रिटायर्ड कैप्टन उमेश कुमार त्रिपाठी ने मिस्त्री-कारीगरों के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Admin Image
On: August 15, 2026 6:14 AM
Follow Us:

कानपुर। देशभर में आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित युगम इंटरनेशनल स्कूल के पीछे रिटायर्ड कैप्टन उमेश कुमार त्रिपाठी ने अपने नवनिर्मित भवन पर मिस्त्री और कारीगरों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।


इस दौरान कैप्टन उमेश कुमार त्रिपाठी ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया। तिरंगा फहराए जाने के बाद मौजूद लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ उत्साह व्यक्त किया।


खास बात यह रही कि कैप्टन ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में अपने भवन के निर्माण में जुटे मिस्त्री और कारीगरों को भी शामिल किया। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में हर वर्ग और हर मेहनतकश व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में कैप्टन उमेश कुमार त्रिपाठी की पत्नी नीतू त्रिपाठी, ठेकेदार मनीष अवस्थी समेत मिस्त्री, कारीगर और अन्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment