---Advertisement---

 

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Admin Image
On: August 20, 2026 11:11 AM
Follow Us:

रिपोर्ट- गौरव शुक्ला

कानपुर देहात। पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर तिरंगा रैली निकालकर अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। रैली जिला अध्यक्ष भारत सिंह के नेतृत्व में निकाली गई।


रैली के दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार से जल्द समाधान की मांग की। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने, सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति किए जाने और विभागीय सेवा नियमावली बनाए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। संगठन का कहना है कि बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी लंबे समय से एक ही पद पर कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है।


सफाई कर्मचारियों ने सरकार से तीनों मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। संगठन ने कहा कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment