---Advertisement---

 

परशुराम मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा, धार्मिक अनुष्ठान में उमड़ा आस्था का सैलाब

Admin Image
On: August 20, 2026 2:29 PM
Follow Us:

कानपुर देहात। रनिया कस्बा क्षेत्र के खानचंद्रपुर स्थित निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर परिसर में गुरुवार को शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा का पावन अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी की मौजूदगी में हुए धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।


प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत पूजा-संकल्प और गणेश पूजन से हुई। इसके बाद जिलाधिवास, अन्नाधिवास एवं शयनाधिवास की विधियां संपन्न कराई गईं। दूसरे दिन मंत्रोच्चार, अभिषेक और विधिवत पूजन के बाद रूरा के बनीपारा स्थित बानेश्वर महादेव मंदिर, अकबरपुर स्थित काली माता मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों के देव-विग्रहों का वैदिक विधि से मिलन एवं संयोग संस्कार कराया गया।


इसके बाद हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी की प्रतिमाओं की विधिवत स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा की गई। आरती और धार्मिक जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।


कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय भी करीब 11 बजे मंदिर परिसर पहुंचे और भगवान शिव एवं माता पार्वती का पूजन-दर्शन किया।


पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही कामना है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और भगवान परशुराम का संबंध गुरु-शिष्य परंपरा तथा सनातन धर्म की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर को भव्य एवं विश्वस्तरीय स्वरूप देने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंदिर के पूर्ण होने के बाद यह देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था केंद्र बनेगा।


राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि शिव परिवार की स्थापना केवल प्रतिमाओं की स्थापना नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को नई ऊंचाई देने वाला पावन अवसर है। उन्होंने कामना की कि यह दिव्य धाम श्रद्धा, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बने तथा आने वाले समय में सनातन आस्था की भव्य पहचान के रूप में विकसित हो।


इस अवसर पर मदन पांडेय, गौरव शुक्ला, ऋषभ शुक्ला, निष्ठा शुक्ला, शिवानी शुक्ला, कृष्णा गौतम, अंशु तिवारी, बाऊवा पांडेय, रविशंकर द्विवेदी, कमलेश पांडेय, संजय पांडेय, सोनू मिश्रा, विमल त्रिवेदी, नरेंद्र तिवारी, सुशील बाजपेयी, सुरेश तिवारी, कमल शुक्ला, श्याम बिहारी पांडेय, आशीष दीक्षित, राम सिंह यादव, अरुण त्रिपाठी, विवेक शर्मा, अरुण शर्मा, विपिन शर्मा, अभिषेक शर्मा, नितिन कुशवाह, गुड्डू कुशवाहा, नीतू पांडेय, घनश्याम त्रिवेदी, सीमा, विजय द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Admin Photos

Admin

न्यूज़ चौपाल UP की संपादकीय टीम को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 15+ वर्षों का अनुभव है। टीम राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Youtube-color Created with Sketch. Join Youtube

Join Now

Leave a Comment