कानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। घर में तैयार की गई आकर्षक झांकी में बाल गोपाल को सुंदर तरीके से सजाकर झूले में विराजमान कराया गया।
पूजा स्थल को गेंदे के फूलों की मालाओं, रंग-बिरंगी सजावटी झालरों और फूलों से भव्य रूप दिया गया। बाल कृष्ण के दरबार में फल, मिष्ठान, दही, माखन-मिश्री और विभिन्न प्रकार के प्रसाद का भोग लगाया गया।
जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। रात में श्रीकृष्ण जन्म के समय आरती और पूजा के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।
फूलों से सजा कान्हा का दरबार और आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल दिखाई दिया।









